छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

रेप के बाद शादी से मुकरा रहा था युवक

सकरी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि सकरी क्षेत्र के बहतराई में रहने वाले राजू कौशिक(29) से दो साल पहले उनकी पहचान हुई थी। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इससे युवती गर्भवती हो गई। युवती ने इसकी जानकारी देकर शादी करने के लिए कहा। इस पर युवक ने इन्कार कर दिया। युवती ने इसकी जानकारी उसके स्वजन को दी। इसके बाद भी युवक नहीं मान रहा था। इस पर युवती ने घटना की शिकायत सकरी थाने में की थी।

 

Related Articles

Back to top button