नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कर अपना शान शौकत पूरा करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

19 अगस्त 2021| सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं | 31 जुलाई 2021 को प्रार्थी थाना हाजिर आकर लिखित शिकायत प्रस्तुत किया उसके परिचित नवीन सिंह राजपूत उर्फ मोनू एवं उसके भाई विकास उर्फ सोनू राजपूत दोनो मिलकर प्रार्थी के नाती पुरुशोत्तम साहू ग्राम ठेंगाभाठा थाना बेरला जिला बेमेतरा को वन आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख रूपये एवं नातिन कु. चित्ररेखा साहू ग्राम सिंगदई जिला राजनांदगांव को स्वास्थ विभाग में स्टाफ नर्स के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख रुपये कुल 4 लाख रुपये उतई पेट्रोल पंप के आगे 04 सितम्बर 2020 को पतोरा रोड में देना, प्रार्थी की रिपोर्ट पर सदर धारा का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।
अपराध बताया गया प्रार्थी कायमी के बाद से दोनों सगा भाई फरार चल रहा था विवेचना के दौरान आरोपी का पता चलने पर सलासर ग्रीन सिटी सरोना रायपुर में किराया के मकान पर रह रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़े आरोपी नवीन सिंह शेखावत उर्फ मोन पिता नरेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 25 साल बोरसी कालोनी कालोनी मकान नंबर एमआईजी 266 / ए बिजली ऑफिस के पास दुर्ग चौकी पदभनाभपुर थाना दुर्ग जिला दुर्ग छ.ग. को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि अन्य 32 ग्रामीणों से नौकरी लगाने व अन्य नाम से 68,20000रू. कि ठगी करना स्वीकार किया कुल जुमला रकम 72,20000रू. का ठगी करना स्वीकार किया गया आरोपी नवीन के कब्जे से ठगी के पैसे से खरीदा गया महगी एक ओडी कंपनी की कार व बाईक हारले डिवीजन कुल कीमत 16 लाख रू. जप्त किया गया|
आरोपी नवीन के द्वारा महंगी शान शौकत होने के कारण पूरा पैसा खर्च कर देना बताया व आरोपी का एक सगा भाई विकास सिंह राजपूत उर्फ सोनू फरार है आरोपी नवीन सिंह से 17 अगस्त 2021 के कब्जे से मशरूका बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया हैं |
उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, उप निरीक्षक भूपेन्द्र ओगरे सउनि चन्द्रशेखर सोनी, आर० 1561 नारायण ठाकुर, आर 1185 राजकुमार चन्द्रा, आर० 1449 महेश देवांगन, आर० 1248 योगेश चन्द्रकार एवं आर० 1404 कौशलेन्द्र बघेल, आकाश तिवारी 1568 का सराहनीय योगदान रहा है।



