रायपुर जिला

भूपेश की पुलिस अपराधियों की एजेंट बन गई, यह है नवा छत्तीसगढ़- शालिनी : राजपूत

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने मुंगेली में पदस्थ टीआई द्वारा दुष्कर्म पीड़िता पर दुष्कर्म के आरोपी से समझौता करने का दबाव बनाने का मामला सामने आने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल की पुलिस अपराधियों की दलाल बन गई। जहां महिलाओं पर अपनी इज्जत लूटने वाले से समझौता करने के लिए पुलिस के अधिकारी दबाव बनाते हैं। क्या भूपेश बघेल सरकार ने पुलिस को अपराधियों से समझौता कराने का ठेका दे दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिला उत्पीड़न के मामलों की बाढ़ आ गई है। जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। अपराधियों की दलाली जब पुलिस करने लगे तो समझा जा सकता है कि छत्तीसगढ़ में महिलाएं कितनी सुरक्षित रह सकती हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि भूपेश बघेल के राज में आरोपियों को पुलिस का संरक्षण मिल रहा है तो इसकी सीधी सी वजह राजनीतिक संरक्षण ही है। अन्यथा पुलिस में महिलाओं का ऐसा अपमान करने की हिम्मत नहीं होती कि दुष्कर्म के आरोपी से राजीनामा करने पीड़िता को थाने की बजाय होटल बुलाये और फिर फोन पर यह भी कहे कि रपट दर्ज कराओगी तो गुप्तांग की जांच होगी और अदालत में चीख चीखकर बताना होगा कि क्या हुआ था! उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं की इज्ज़त लुट रही है। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी की दलाली कर रही है और सरकार सो रही है।

Related Articles

Back to top button