छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

बरौदा में शाला प्रबंध समिति का क्षमता विकास प्रशिक्षण संपन्न

आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत बरौदा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में तीन दिवसीय शाला प्रबंधन समिति का क्षमता विकास प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शिक्षकों के साथ ग्राम में प्रभात फेरी के माध्यम से जागरूकता के संदेश देते हुए नारा लगाते हुए पूरे ग्राम भ्रमण किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधान पाठक उत्तम जोगी ने प्रबंध समिति एसएमसी के सदस्यों को विस्तार से बिंदुवार प्रमुख बातों को बताये गए। प्रशिक्षण शिविर के समापन में ग्राम के पंच शिक्षा समिति के सदस्य युवा नेता अक्षय जोशी ने अपने जन्म दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं को किताब व कलम वितरण कर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किए व छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं के साथ बधाई दिया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच सीमा रहीस बांधे पंच अक्षय जोशी, रवि बांधे, रोशन बंजारे, रजनी रात्रे, विद्या बांधे, रेखा तारक, महेश्वरी बांधे एवं शाला के समस्त शिक्षक उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button