गस्ती टीम की सक्रियता से 03 चोर चढे पुलिस के हत्थे …रात्रि मे रेकी कर बैटरी सहित टायरो की करते थे चोरी,खडी वाहनों को बनाते हैं, अपना शिकार।

11 अगस्त 2021। पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर के निर्देशन पर सम्पत्ति संबंधि अपराधो पर त्वरित कार्यवाही करने के दौरान मंगलवार को प्रातः 02.00 बजे करीब तीन व्यक्ति मोटर सायकल बिना हेडलाईट डिस्कवर से आये और खुर्सीपार गेट दीपक मोबाईल के सामने खड़ी आटो को रेकी करने लगे एवं पीछे बैठा व्यक्ति बैटरी चोरी करने के लिए आटों से बैटरी का नटबोल्ट निकालने लगा तथा अन्य दो साथी बैठकर आने जाने वालों पर नजर रखे हुए थे इसी दौरान गस्त पर रवाना हुए गस्ती टीम की नजर खडी आटो पर पड़ी जो हिलडुल रही थी। पुलिस को देखकर तीनो व्यक्ति बैटरी को छोड़कर मोटर सायकल से बस्ती की ओर भागने लगे जिसे देखकर गस्ती टीम आरोपी 1. दिलीप सिंह राजपूत पिता कमलेश सिंह उम्र 22 वर्ष । 2. सागर गुप्ता पिता संजय गुप्ता उम्र 19 वर्ष 3. शेख अख्तर कुरेशी पिता शेख अनवर कुरेशी उम्र 30 वर्ष साकिनान एच. एस. सी. एल कालोनी खुर्सीपार का पीछा कर पकड़ लिया और थाना लाये आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 380 / 2021धारा 379,511 भादवि तहत अपराध दर्ज किया गया आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक उप निरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी हमराह आरक्षक हेमंत साहू, आरक्षक अमन शर्मा की विशेष भूमिका रही।



