अपना जिलाकबीरधाम विशेषजुर्मब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचारस्वास्थ्य

क्वारेन्टाईन सेन्टर मजगांव में उत्पात मचाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

कवर्धा, 1 जुलाई 2020 कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव के द्वारा जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को अपने थाना क्षेत्र में बाहर से आने वाले व्यक्तियों के ऊपर सतत निगाह रखने निर्देशित किया गया था साथ ही बाहर से किसी भी व्यक्ति के आने पर तत्काल पुलिस को संपर्क करने आम जनों से अपील भी की गई थी अगर इस प्रकार नहीं किया जाता तो उसके विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की जाएगी कहां गया । इसी तारतम्य में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में दिनांक 22 जून के रात्रि 8 बजे आरोपी पिंकू निषाद द्वारा दूसरे प्रदेशो से आये आपने भाई गणेश निषाद जो क्वारेन्टाईन सेन्टर मजगांव के स्कूल में रह रहे थे जिसके संपर्क में आ गया सपंर्क में आने के बाद आरोपी को गांववालो के द्वारा क्वारेंटाईन होने कहा गया जो नहीं माने और विवाद करने लगे तत्पश्चात गांव वालों के द्वारा नायब तहसीलदर श्री हेमंत पैकरा को सूचना दिया गया जो मौके पर जाकर आवश्यक समझाईस दिए तो भी नही माने और प्रशासन के लोगो से विवाद कर बिना क्वारेंटाईन हुए अपने घर में चले गये कि रिपोर्ट पर थाना कवर्धा के अपराध क्रमांक 208/2020 धारा 188,269,270 भादवि एवं 3 महामारी एक्ट के आरोपी पिंकू निषाद पिता मनसुखा निषाद उम्र 27 साल साकिन मजगांव थाना कवर्धा जिला कबीरधाम को होम करंट टाइम अवधि के बाद आज दिनांक 01 जुलाई को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम , सउनि रघुवंश पाटिल , आर .हिरेन्द्र साहू , आर शेषनारायण सिन्हा , आर उमाशंकर साहू , सै अनिल पाण्डये थाना कवर्धा का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button