छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

बीजेपी ने खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कोमल जंघेल को बनाया उम्मीदवार

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ उपचुनाव में बीजेपी ने कोमल जंघेल को अपना उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक उप चुनाव के लिए नामांकन 17 मार्च को अधिसूचना के प्रकाशन से शुरू हो जाएंगे. नामांकन की आखिरी तारीख 24 मार्च निर्धारित की गई है. 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. 28 मार्च तक प्रत्याशियों को अपने नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा. उसके बाद वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा. खैरागढ़ सीट पर मतदान 12 अप्रैल को होना है. 16 अप्रैल को मतगणना और परिणाम जारी होंगे. कांग्रेस का आज राजनांदगांव में शक्ति प्रदर्शन – कांग्रेस आज राजनांदगांव में शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। यह शक्ति प्रदर्शन खैरागढ़ उप चुनाव के नामांकन रैली की शक्ल में होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद नामांकन रैली में शामिल होंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित कई मंत्री, पदाधिकारी और नेता इस रैली में शामिल होंगे।

 

Related Articles

Back to top button