रात्रि गस्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता

मामला लोहारा पुलिस थाना जानिए क्या ?
कवर्धा, 30 जून 2020 पुलिस अधीक्षक के.एल.ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी , उप पुलिस अधीक्षक बी.आर.मण्डावी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अनिल शर्मा द्वारा अपराधो की रोकथाम हेतु सघन रात्रि गस्त एंव पेट्रोलिंग लगातार कराई जा रही है, रात्रि गस्त के दौरान ग्राम बिडोरा चौक मे रात्रि 02/30 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति मिला जो पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे दौडाकर पकडा गया जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम मनोज जंधेल पिता संतोष जंघेल उम्र 26 निवासी गोपाल नगर गली नं . 1 नया सुलभ के पास गुढियारी रायपुर का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर एक गुप्ती नुमा तलवार पाया गया जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी से पुछताछ के दौरान थाना लोहारा क्षेत्रांतर्गत मे अप्रिय घटना को अंजाम देने वाला था जिसके विरूध्द थाना स0 लोहारा अपराध क्रमांक 85/20 धारा- 25 आर्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही मे सउनि . जी . एस . यादव , प्र आर खुबीराम साहु एंव रात्रि गस्त मे लगे कर्मचारीयो का कार्य सराहनीय रहा ।



