महासमुन्द जिला

महासमुंद : कानून व्यवस्था बैठक के बाद होगी समय-सीमा की बैठक

होली त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था संबंधित बैठक कल मंगलवार 11ः00 बजे आयोजित होगी। इसके बाद समय-सीमा की बैठक होगी। वहीं ग्राम कौंवाझर और खैरझिटी में पिछले दिनों से कर रहे धरना प्रदर्शन और उनके मांगों, विचारों पर जिला प्रशासन और प्रतिनिधि मंडल दोपहर 12ः00 बजे उप तहसील कार्यालय पटेवा में समन्वय बैठक आयोजित की गई है। इस समन्वय बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधिमंडल के लिए सूचना उक्त तहसील कार्यालय पटेवा में देने कहा है।

Related Articles

Back to top button