अपना जिलाप्रदेशबिलासपुर जिलाब्रेकिंग न्यूज

इंजीनियर युवती ने लगाई फांसी :

बिलासपुर। जिले में इंजीनियर युवती ने शनिवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली फंदे पर लटकती युवती के कान में हेडफोन लगा था और मोबाइल नीचे गिरा पड़ा था। ऐसे में आशंका है कि वह बात करते-करते किसी से कोई विवाद या तनाव होने पर यह आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर हुई होगी। उसने शुक्रवार शाम अपनी मां से आखिरी बार बात की थी। परिजनों ने बेटी की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुराने बस स्टैंड के पास कश्यप कॉलोनी में सृष्टि गर्ल्स हॉस्टल मे रहती थी। यहां बिल्हा क्षेत्र के बरतोरी निवासी प्रियंका कौशिक पिता मालिकराम (24 साल) रूम किराए पर लेकर रहती थी। मृतिका ने तीन साल पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद से पुराना बस स्टैंड के पास ही तिवारी आर्किटेक्ट के ऑफिस में बतौर इंजीनियर काम करती थी। शनिवार को वह ऑफिस नहीं गई और ना ही ऑफिस के अधिकारियों-कर्मचारियों के कॉल और मैसेज का जवाब दिया।

कमरे में फंदे पर लटकती मिली लाश
बताया जा रहा है कि प्रियंका फोन नहीं उठा रही थी और न ही वॉट्सऐप मैसेज का जवाब दे रही थी। इस पर उसके साथ काम करने वाला युवक शाम 4.30 बजे सृष्टि गर्ल्स हॉस्टल पहुंचा। उसने हॉस्टल संचालिका से उसके संबंध में पूछताछ की। हॉस्टल संचालिका उसके रूम में जाकर आवाज देने लगी। अंदर से आवाज नहीं आने पर उसने खिड़की का शटर हटाकर देखा, तब वह फंदे पर लटक रही थी। युवक के साथ मिलकर उन्होंने दरवाजा को धक्का देकर खोल दिया। फिर उसके परिजन को सूचना दी। परिजन के पहुंचने के बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल में अपनी बहन और उसकी सहेली के साथ रहती थी प्रियंका

रोज शाम मां से करती थी बातें
प्रियंका रोज शाम को अपनी मां से बात करती थी। उसके पिता मालिकराम किसान हैं। और मां अरुंधती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। शुक्रवार की शाम प्रियंका ने अपनी मां से आखिरी बार बात की थी। तब वह बिल्कुल सामान्य थी।

दो-तीन पहले बहन और सहेली चली गई थी घर
प्रियंका के साथ उसकी छोटी बहन विनीता कौशिक BSC फर्स्ट ईयर की छात्रा और उसकी सहेली  रूम में प्रियंका के साथ रहती हैं। लेकिन, कॉलेज में कक्षाएं नहीं लगने के कारण दो-तीन पहले ही दोनों रूम छोड़कर गांव चली गईं। इस बीच प्रियंका रूम में अकेली रह रही थी।

मोबाइल कॉल डिटेल से खुलेगा मौत का राज
TI प्रदीप आर्या ने बताया कि परिजन की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया है। परिजन को आपत्ति थी कि दरवाजा तोड़ने से पहले पुलिस को घटना की जानकारी क्यों नहीं दी गई। जिस युवक ने फोन रखा था, वह प्रियंका की जानकारी लेने गया था। पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त कर लिया है। साइबर सेल की मदद से उसकी जांच की जाएगी। युवती फोन से बात कर रही थी कि नहीं, इसका राज भी मोबाइल से ही खुलेगा। मोबाइल की जांच के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने शव को मरच्यूरी भेज दिया। रविवार की सुबह उसका पोस्टमॉर्टम किया जाना था।

Related Articles

Back to top button