राजनांदगांव जिलाविविध

खैरागढ़: उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषण, 12 अप्रेल की होगी मतदान,आचारसंहिता लागु

इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया ने देश भर में रिक्त लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिन जगहों /स्थानों पर चुनाव होना है उनमें छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ विधानसभा भी शामिल है। चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक खैरागढ़ में 12 अप्रैल को मतदान होगा और 16 अप्रैल को काउंटिंग और नतीजे की घोषणा होगी। चुनाव आयोग द्वारा इस ऐलान के साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। आयोग की घोषण के मुताबिक नामिनेशन की अंतिम तारीख 24 मार्च होगी। 25 मार्च नामिनेशन की स्कू्रटनी होगी। 28 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। और फिर उसके बाद 12 अप्रैल को मतदान होगा।उल्लेखनीय है कि खैरागढ़ विधायक स्व.देवव्रत सिंह के निधन के बाद से खैरागढ़ सीट खाली है|

Related Articles

Back to top button