छत्तीसगढ़ विशेष

मुठभेड़ में 3 लाख का इनामी नक्सली ढेर

बीजापुर। कैका और मौसलमा के बीच जंगलों में पुलिस-नक्सलियों मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 3 लाख का इनामी नक्सली पुनेम ढेर हो गया है। रितेश पुनेम नेशनल पार्क एरिया कमिटी सदस्य/सेंड्रा LOS डिप्टी कमांडर था। मौके से 1 हथियार, पिट्ठू, नक्सल सामग्री बरामद हुई है। पुनेम हत्या, आगजनी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहा था। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक जवान रामलू हेमला घायल हो गया है। वहीं मुठभेड़ के बाद DRG और CRPF 222 बटालियन की संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button