छत्तीसगढ़ विशेष

बच्चे के कुरकुरे में मिलाया जहर

एक पति ने अपने पत्नी और साले को बाजार भेजकर अपने ही दो मासूम बच्चों को  कुरकुरे में जहर मिलाकर दोनों बच्चे का हत्या कर दिया और खुद फांसी पर झूल गया. मौवके पर ही युवक के साथ उसकी आठ वर्षीय बेटी की मौत हो गई, वहीं दूसरा बच्चा अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है.यह मामला गांधीनगर थाने का है, जहां रहने वाले सुदीप मिश्रा गोधनपुरी में सीमेंट की दुकान चलाते हैं. वाकये में युवक के साथ-साथ आठ साल की बच्ची की मौत हो गई, वहीं डेढ़ वर्ष के बच्चे गंभीर हालत में अंबिकापुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल किया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

 

Related Articles

Back to top button