अकेली महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रात्रि 9:00 बजे के आसपास सन्नाटे का फायदा उठाकर घर के अंदर गुस्सा आरोपी वारदात को दिया अंजाम।
सिटी कोतवाली पुलिस ने पुलिसिया अंदाज में कि आरोपी की खूब खातिरदारी पहुंचाया सीधे जेल।
13/06/2021
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा महिलाओं तथा बालक बालिकाओं से संबंधित अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर थाना कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा लगातार महिलाओं पर अपराध गठित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त और उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पी.आर. कुजूर, उप. पुलिस अधीक्षक अजाक बी.आर. मंडावी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में लगातार महिला एवं बालक बालिकाओं से संबंधित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर सबक सिखा कर उचित कार्यवाही के पश्चात न्यायालय पेश किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पीड़िता द्वारा थाना सिटी कोतवाली आकर दिनांक -12/06/21 को रात्रि में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मैं अपने घर पर अपनी 6 वर्ष की बच्ची के साथ थी और खाट पर सोई थी कि गांव का परमेश्वर धृतलहरे पिता अर्जुन उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम घोटिया घर के अंदर घुस आया और मेरे खाट पर बैठकर हाथ बाह पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा जिस पर मेरे द्वारा जोर से चिल्लाने पर मेरी डेडसास आई तो परमेश्वर वहां से भाग गया प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा आरोपी का पता तलाश कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक -387/21 धारा 456, 354 भादवि के तहत कार्यवाही कर आरोपी को आज दिनांक 13/06/2021 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में उप. निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक द्वारका
देशलहरे ,प्रधान आरक्षक राज कुमार चंद्रवंशी ,प्रधान आरक्षक दिवाकर का सराहनीय योगदान रहा।



