अपना जिलाकबीरधाम विशेषखेलधर्मनौकरशाहीब्रेकिंग न्यूजमनोरंजनस्थानीय समाचारस्वास्थ्य

पुलिस जवानो को स्वस्थ एंव निरोग रखने के उदेश्य से योगाअभ्यास का आयोजन

कवर्धा, 26 जून 2020
पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी के निर्देशन एवं पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग विवेकानंद सिन्हा के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 26 जून को शहर में स्थित वीर सावरकर भवन में पुलिस जवानो को मानसिक तनाव से दूर रखने के लिये स्पदंन अभियान का शुभारंभ किया गया । जिसमें पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले के सभी उपस्थित अधिकारियों को जवानों के बीच जाकर समस्याओं को सुलझाने के सक्त निर्देश दिये साथ ही पुलिस महानिदेशक के द्वारा दिये गये संदेश को जिले के सभी अधि कर्मचारियों को विस्तारपूर्वक बताया गया । जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस का हर एक जवान पुलिस विभाग के अंत्यत महत्वपूर्ण अंग है । जिन्हे किसी भी किमत में हमें खोना नही है । संवाद से सभी समस्याओं का हल संभव है । आपकी जीवन बहुमुल्य है इसे बचाकर रखे क्योकि घर में आपके माता पिता पत्नी बच्चे आपका इंतेजार करते है । उपस्थित अधिकारी जवानो को यह संदेश पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया । साथ ही कोई भी किसी भी प्रकार के विभागीय या व्यक्तिगत समस्या हो जिसका निराकरण मेरे स्तर पर संभव हो तो उसे बिना घबराये मेरे समक्ष रख सकते है कहा गया स्पदंन अभियान के तहत् योग समिती के सहयोग से जवानो को स्वस्थ निरोग एवं तनाव मुक्त रखने हेतु योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें योग गुरु लेखुराम चंद्रवंशी के द्वारा योग के विभिन्न आसन योगीक जॉगीग , सूर्य नमस्कार , प्राणायाम , कपाल भाति , तथा मधुमेह , अपच , हाइपर एसीडीटी , मोटापा , सर्वाइकल पेंशन आदि को नियंत्रित करने में सहायक सुक्ष्म व्यायाम मंडुक आसन , शशक आसन , वक आसन , गौमुख आसन , पश्चिमोत्तान आसन चक्की असान का अभ्यास कराया गया । जिसका पुर्ण लाभ सभी ने लिया कार्यक्रम के समापन में योग मंच से उपस्थित सभी अधिकारीयो कर्मचारीयो एवं उनके परिवार के सदस्यो को पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्वस्थ और निरोग रहने के लिए इस योग शिविर में सिखे योग के गुर का प्रतिदिन अभ्यास करने कहा गया तथा यह भी जानकारी दिया गया कि जिले के सभी थाना चौकी में इस प्रकार का आयोजन समय – समय पर कराया जायेगा एवं पुलिस परिवार के सभी सदस्यो को भी प्रतिदिन योग करने प्रेरित किया गया साथ ही योग गुरू लेखुराम चद्रवंशी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्पदंन अभियान को सफल बनाने के लिये आभार व्यक्त किया गया । अन्त में शान्ति पाठ कर योग शिविर का समापन किया गया । इस अवसर में पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव , उप पुलिस अधीक्षक बी आर मण्डावी अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेन्द्र बेन्ताल , अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला अजीत ओगरे , रक्षित निरीक्षक श्रीमती खिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल , एवं जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारी तथा उनके परिजन उपस्थित रहें ।

Related Articles

Back to top button