कबीरधाम विशेष

कवर्धा बोड़ला : ट्रक और मिनी ट्रक में जबरदस्त हुई भिड़त,दो लोग गम्भीर रूप से घायल

कवर्धा। कवर्धा जिले के बोड़ला नगर के बाईपास सड़क के पास पंजाब नेशनल बैंक के सामने NH 30 में बड़ा हादसा हुआ । बाईपास सड़क मार्ग बने के बाद लगातार दुर्घटना सुनने में आ रही है  रात्रि 3:30 बजे सड़क हादसे की खबर सामने आई है.रायपुर की तरह से और जबलपुर की ओर से आ रही गाड़ी तेज रफ्तार के कारण एक्सीडेंट हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक और मिनी ट्रक में आमने सामने की टक्कर हुई है. ट्रक में हरा मटर भरा हुआ था।हादसा तेज रफ्तार होने के चलते हुआ है। जिसमें दो लोगों को गंभीर चोटें आई है. दोनों गाडी की स्तिथि देखने के बाद लगता है कि कोई जिंदा नही बचा होगा मामला बोड़ला  थानाक्षेत्र की घटना है.

हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि दोनों वाहन तेज गति से सड़क पर दौड़ रहे थे. इस दौरान आपस में टक्कर हुई है. फ़िलहाल घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.और रायपुर रिफर किया गया है

Related Articles

Back to top button