अपना जिलाकबीरधाम विशेषब्रेकिंग न्यूजविविधसियासतस्थानीय समाचारस्वास्थ्य

क्वारेटाईन पूरा कर चुके प्रवासी श्रमिकों को नरेगा से जोड़कर रोजगार उपलब्ध करांए-वनमंत्री मोहम्मद अकबर

हॉट-स्पॉट क्षेत्रों से आए श्रमिकों पर रखें विशेष नजर रखें- प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया

हॉट-स्पॉट क्षेत्रों से आए श्रमिकों पर रखें विशेष नजर रखें- प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय

वन मंत्री और प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया कवर्धा पहुंच कर कोविड-19 के रोकथाम और मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की

 

कवर्धा, 02 जून 2020। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे कोविड-19 कोरोना वायरस के व्यापक रोकथाम और नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशेष ध्यान दे रहे है। कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया और वन परिवहन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज कवर्धा पहुंच कर जिला कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक लेकर कबीरधाम जिले में कोरोना वायरस के रोकथाम और नियंत्रण के लिए अपनाए जा रहे उपायो की विस्तार से जानकारी ली।
बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना की भी समीक्षा की। बैठक में जिले के विकासखण्ड तथा ग्राम पंचायत स्तर पर कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बनाए गए क्वारेटाईन सेन्टर की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही देश के अन्य राज्यों के रेड जोन तथा ऑरेज जोन से आए प्रवासी श्रमिको पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि कबीरधाम जिले में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से कबीरधाम जिले के लिए अब तब दो करोड़ 90 लाख रूपए राशि भेंजी गई है। प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया ने कोविड-19 के रोकथाम और निंयत्रण के उपायो के तहत जिला स्तर पर जिला अस्पताल में फिवर क्लिनिक बनाने के लिए तत्काल पांच लाख रूपए की मंजूरी की स्वीकृति दी। बैठक में कबीरधाम में शासकीय कोविड अस्पताल 50 सीटर बनाने के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिये।
प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष प्रयासों से लॉकडाउन में देश के अन्य राज्यों में फसे राज्य के प्रवासी श्रमिकों सकुशल वापसी हो रही है। उनके माध्यम से कोरोना वायरस का प्रसार ना बढे इसेलिए क्वारेंटाईन सेंटर पर विशेष नगरानी की आवश्यकता है। बैठक में मंत्री श्रीमती भेडिया ने यह भी कहा कि कबीरधाम जिले में कोविड-19 के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य संबंधी तथा अन्य कार्यों के लिए मदद की जरूरत हो तो जरूर बताएं। राज्य सरकार इस संक्रामक बीमारी के रोकथाम और नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
वन, परिवहन मंत्री अकबर ने बैठक में कबीरधाम जिले के प्रवासी श्रमिकों की विस्तृत जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि जो प्रवासी श्रमिक 14 दिनों की क्वारेटाईन की अवधि पूरा कर लिया है तथा चिकित्सकों के परामर्श पर घर लौट आए है, ऐसे प्रवासी श्रमिकों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना से जोड़कर गांव स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button