अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलाबिलासपुर जिला
ट्रेनी अफसर ने किया रेप, पीड़िता ने थाने में बताई आपबीती

21 अगस्त 2021 । बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत पर वन विभाग में ट्रेनी अधिकारी के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. पीड़िता और आरोपी दोनों भिलाई निवासी हैं. पीड़िता के मुताबिक, आरोपी एसडीओ मानवेंद्र मारकंडे और वे दोनों भिलाई के रहने वाले हैं. 3 साल पहले परीक्षा की तैयारी करते समय दोनों की कोचिंग सेंटर में मुलाकात हुई थी. धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में तब्दील हो गई. इस बीच लड़की बिलासपुर आ गई और सरकंडा थाना क्षेत्र में रेंट का मकान लेकर एग्जाम की तैयारी करने लगी|



