कबीरधाम विशेष
महाशिवरात्रि पर निकली भगवान शिव की बारात, अद्भुत दिखा नजारा

कवर्धा और बोडला मै शिव की बारात, 33 करोड़ देवी-देवता हुए शामिल
कवर्धा। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की बारात बैंड बाजों के साथ निकली। भगवान शिव की बारात में सभी झूम रहे थे। नगर के बूढ़ा महादेव मंदिर प्रांगण से बारात निकली। जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। भोले की बारात में भोले के सुंदर धार्मिक गीतों पर कवर्धा वासी सभी स्वर्गलोक के देवी देवताओं और भूत भावन के साथ नाचते झूमते चल रहे थे। नगर में बारात का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। बारात स्थानीय महामाया मंदिर पर पहुंचते ही दूल्हे भगवान शिव की पूजा विधि विधान के साथ की गई। बारातियों का स्वागत किया गया।



