रायपुर जिला

एक यूवक ने लेडीज टेलर को मारा थप्पड़

रायपुर। लेडीज टेलर के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पीड़िता ने खरोरा थाने में की. और पुलिस को बताया कि वे अपने घर के दरवाजे के बाहर खड़ी थी. इस दौरान पुरानी रंजिश की बात को लेकर गांव के अजित टंडन एवं बलवंत टंडन ने गाली-गलौज किया। वही जान से मारने की धमकी देकर अजित टंडन ने गाल को थप्पड़ मार दिया। मारपीट की वारदात से लेडीज टेलर को चोट आई है. उक्त लेडीज टेलर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है. और जांच में जुट गई है.

 

Related Articles

Back to top button