अपना जिलाकबीरधाम विशेषनौकरशाहीब्रेकिंग न्यूजशिक्षा एवं नौकरीस्थानीय समाचार

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव में प्रवेश हेतु परीक्षा अब 16 जुलाई को

कवर्धा, 23 जून 2020। आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कबीरधाम अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल में शिक्षा सत्र 2020-21 में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा तिथि आगामी 26 जून को अपरिहार्य कारणों से संशोधित कर दी गई है। अब यह परीक्षा आगामी 16 जुलाई दिन गुरूवार को समय सबेरे 10.30 बजे से 12.30 तक जिला मुख्यालय में निर्धारित परीक्षा केन्द्र शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा एवं स्वामी करपात्री जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा में संपन्न कराया जाना है। प्रवेश संबंधी शेष शर्ते यथावत रहेगी। आवेदन पत्र एवं प्रवेश नियमावली की अधिक जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कबीरधाम कार्यालय से अवलोकन किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button