बिलासपुर जिला

गांजा सप्लायर गिरफ्तार, 8 किलो मादक पदार्थ की हुई जब्ती

सरकंडा पुलिस ने चिंगराजपारा में दबिश देकर आठ किलो गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित गांजा खपाने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पूछताछ के बाद उसे गांजा सप्लाई करने वालों की भी तलाश की जा रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिली कि चिंगराजपारा निवासी युवक ने अपने मकान में बड़ी मात्रा में गांजा रखा है। युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस ने अपने मुखबिर से इसकी तस्दीक कराई। इसके बाद चिंगराजपारा के प्रभात चौक स्थित कदमपारा में दबिश देकर दीपक वैष्णण(42) को पकड़ लिया। पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह कर रहा था। कड़ाई करने पर उसने अपने मकान में गांजा रखना स्वीकार किया। आरोपित की निशानदेही पर आठ किलो गांजा जब्त किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 

Related Articles

Back to top button