छत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिला

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे बिलासपुर, तिफरा फ्लाईओवर की दी सौगात

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संक्षिप्त प्रसार पर शुक्रवार की दोपहर शहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 107 करोड़ रुपये की लागत से बने 1620 मीटर लंबे तिफा फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। इसके बाद फ्लाईओवर पर मुख्यमंत्री कुछ दूर तक चले भी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तिफरा छोर से स्व.जमुना प्रसाद वर्मा काॅलेज तक ब्रिज का निर्माण किया गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर की डिजाइन और मजबूती पर संतुष्टि भी जाहिर की। सीएम बघेल ने कहा कि यह बिलासपुर का सबसे ज्यादा व्यस्त मार्ग है। लेकिन अब इस फ्लाईओवर के बन जाने से यातायात सुगम हो जाएगा। उन्हें यह भी बताया गया कि यह फ्लाईओवर तिफरा से लेकर एसबीआर कालेज तक बना हुआ है। रायपुर से बिलासपुर आने वाले और बिलासपुर से रायपुर जाने वाले लोग बिना ट्रैफिक में फंसे निकल जाएंगे।naidunia

इससे पहले मुख्यमंत्री बघेल के बिलासपुर आगमन पर डीपीएस हेलीपेड तिफरा पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, वाणिज्य कर एवं प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, नगर निगम के सभापति शेख नज़रुद्दीन, संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर, पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, नागरिक सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, विजय केशरवानी, विजय पाण्डेय, राजेन्द्र शुक्ला, अभय नारायण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।naidunia

डा .एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम का लोकार्पण

फ्लाईओवर से मुख्यमंत्री बघेल सीधे व्यापार विहार पहुंचे। वहां साढ़े तीन एकड़ में 6 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से बने प्लेनेटोरियम का लोकार्पण किया। इसका निर्माण बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किया गया है।यहां दिन में ही आकाशीय नजारों के साथ विज्ञान तथा खगोलशास्त्र की जानकारी मिलेगी। प्लेनेटोरियम में 200 लोगों की बैठक क्षमता है। परिसर में आक्सीजोन भी बनाया गया है।

राजीव गांधी की प्रतिमा का किया माल्यार्पण

तिफरा फ्लाइओवर का उदघाटन करने के बाद सीएम बघेल फ्लाईओवर के माध्यम से जरहाभाठा स्थित राजीव गांधी चौक पहुंचे। यहां पर सीएम ने राजीव गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। यहां पर भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button