छत्तीसगढ़ विशेष

:माओवादी ने CAF जवान की गला रेतकर की हत्या,लावारिस सड़क पर पड़ी रही लाश :

बीजापुर|छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक CAF जवान की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद जवान के शव को माओवादियों ने सड़क पर फेंक दिया है। माओवादियों ने शव के पास एक पर्चा भी फेंका है। नक्सलियों की गांगलूर एरिया कमेटी ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के धनोरा गांव का रहने वाला युवक अर्जुन कुडियम CAF 22वीं बटालियन में पदस्थ था। जवान पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। 1 महीने पहले छुट्टी में अपने घर आया था। घर पर ही रहकर इलाज करवा रहा था। लेकिन माओवादियों ने जवान का अपहरण कर लिया था। अपहरण कब और कहां से किया गया फिलहाल इसकी जानकारी पुलिस के पास भी नहीं है।नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है।शुक्रवार की सुबह माओवादियों ने जवान की हत्या कर शव को गंगालूर इलाके में सड़क पर फेंक दिया है। वहीं पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। बीजापुर SP कमलोचन कश्यप ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इधर शव के पास मिले पर्चे में गांगलूर एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। माओवादियों ने कहा कि ग्रामीणों के ऊपर अत्याचार करना, संपत्ति लूटना जैसे काम किया करता था इस लिए सजा दी है|

Related Articles

Back to top button