छत्तीसगढ़ विशेषराजनांदगांव जिला

राजनांदगांव मे पुलिस ने मारा छापा , 371 किलो गांजे के साथ लाखो का सोना भी बरमत

राजनांदगांव। जिले में पुलिस ने एक गांजा तस्कर के घर पर रेड मारकर करीब 371 किलो गांजा एवं आभूषण समेत लाखों रुपए नगदी भी बरामद किए हैं। जब्त सामानों की क़ीमत 63 लाख 24 हजार रुपए बताया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली सूचना के आधार पर बाद पुलिस ने तुलसीपुर रेल्वे कुआँ के पास स्थित पुखराज वर्मा के घर में छापेमार की। जिस दौरान पुलिस को 371 किलो गांजा बरामद किया है,जिसकी कीमत लगभग 22 लाख 26 हजार रुपए है।इसके अलावा पुखराज के घर से पुलिस को 12 लाख 50 हजार रुपए की सोने की चेन और 16 लाख  का ब्रेसलेट भी मिला है। राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि शहर में अपराध पर लगाम कसने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button