भाजपा बृजमोहन का कांग्रेस को करारा जवाब-“कांग्रेस खुद तीन भागों है बटी और लगा रहे हैं भाजपा पर आरोप”

रायपुर|भारतीय जनता पार्टी के नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दिल्ली में मीडिया मे बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस तीन भागों में बैठी हुई है और खुद भाजपा पर आरोप लगा रही है जहां गुटबाजी जैसी कोई बात ही नहीं है, साथ ही up मे भाजपा की जीत का दावा भी किया है |
उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में तीन कांग्रेस पार्टियां चल रही हैं। दरअसल भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ दौरे पर थीं इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा पर गुटबाजी के आरोप लगाए, इसी का जवाब में बृजमोहन ने तीन कांग्रेस पार्टियों वाला बयान दिया है।दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक तो प्रियंका गांधी वाली कांग्रेस चल रही है, जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संभाल रहे हैं। दूसरी कांग्रेस राहुल गांधी की है जिसे टीएस सिंहदेव संभाल रहे हैं और तीसरी कांग्रेस सोनिया गांधी की है जिसे मोहन मरकाम संभाल रहे हैं। कांग्रेस तीन भागों में बैठी हुई है और खुद भाजपा पर आरोप लगा रही है जहां गुटबाजी जैसी कोई बात ही नहीं है।
यूपी में भाजपा की जीत का दावा कर लौटे
मंगलवार रात बृजमोहन दिल्ली से लौट आए। उन्होंने कहा- उत्तर प्रदेश में जनता का झुकाव स्पष्ट रूप से भारतीय जनता पार्टी के निष्पक्ष प्रशासन और विकास की तरफ है। इस बार यूपी में भाजपा को पहले से अधिक सीटें मिलेंगी, सपा थोड़े में सिमटेगी, वहीं बसपा का सूपड़ा साफ होगा। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता मान चुकी है कि अगर यूपी से गुंडाराज मिटाना है, विकास करवाना है और नया उत्तर प्रदेश बनाना है तो यह काम भारतीय जनता पार्टी के मोदी-योगी और कमल फूल ही कर सकते है।



