पिता पुत्री का रिश्ता हुआ कलंकित

पिता ने अपने ही नाबालिग बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। बेटी ने मना करते हुए सबको बताने की धमकी दी, तो पिता ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हैवानियत की हद लांघते हुए दुष्कृत्य भी किया। इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर नाबालिग पुत्री के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार किया और जंगल से मृतक पुत्री का शव बरामद किया|
पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर फरियादी पिता ने अपनी नाबालिग 14 वर्षीय पुत्री के अचानक घर से गायब होने की रिपोर्ट रात्रि में कैंट थाने में दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने अपहरण का मामला कायम कर विवेचना शुरू की। इधर, एसपी राजीव मिश्रा ने उक्त मामले को गंभीरता से लेकर रात को ही विशेष टीम को नाबालिग किशोरी को खोजने लगाया। इसके साथ ही पुलिस ने अपहृत किशोरी के परिजन व पड़ौसियों से पूछताछ की, जिसमें मालूम चला कि आखरी वक्त किशोरी को उसके पिता के साथ देखा गया था। इस पर पुलिस ने अपहृता के पिता के कथन लिए। उसने अलग-अलग बयान देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।



