छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

पार्क के मामले मे हुई कांस्टेबल जीजा साले की पिटाई

रायपुर | शहर के कुछ बदमाशों ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल और उसके जीजा के साथ बुरी तरह से मारपीट की है । खबर है कि युवकों ने डंडे से कॉन्स्टेबल और उसके जीजा को पीटा। सिर्फ बाइक पार्क करने की बात को लेकर शुरू हुए विवाद ने जानलेवा रुख अख्तियार कर लिया। लहूलुहान हालत में कॉन्स्टेबल और उसका जीजा थाने पहुंचे। बदमाशों के खिलाफ शिकायत की और पास के अस्पताल में उन्होंने इलाज भी करवाया।

मामला टिकरापारा इलाके का है। संतोषी नगर में किराए के मकान में रहने वाले राजेंद्र भाटी, पुलिस लाइंस में पदस्थ कॉन्स्टेबल हेमंत जगने के जीजा हैं। अपने जीजा राजेंद्र भाटी से मिलने हेमंत उनके घर गया हुआ था। राजेंद्र भाटी ने बताया कि तभी वहां पर चांटी नाम के युवक ने अपने अन्य साथियों के साथ बाइक खड़ी कर दी। घर के सामने बाइक पार्क करने से मना करने पर गाली गलौज शुरू कर दी। युवकों ने लात घूंसें और डंडे से पिटाई कर जान से मरने की धम्की भी दी है ।

बदमाशों ने जीजा- साले की जोड़ी को जान से मारने की धमकी भी दी, इस मारपीट में राजेंद्र भाटी के सिर और नाक पर चोट आई है।पुलिस कांस्टेबल हेमंत को भी सिर और हाथ पर चोट लगी है। सोमवार को इस मामले में पुलिस ने सोनू सिंह राजपूत नाम के युवक को गिरफ्तार किया है इसके साथी किरण सेन को भी पकड़ा गया है जो राजेंद्र भाटी का मकान मालिक है। ये भी मारपीट में शामिल था। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है, जो मारपीट के वक्त शामिल थे।

Related Articles

Back to top button