अपना जिलाकबीरधाम विशेषखेलब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचारस्वास्थ्य
कलेक्टर शर्मा ने कहा स्वस्थ मन और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योगा करना चाहिए

कबीरधाम कलेक्टर शर्मा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज विभिन्न मुद्राओं का किया योगाभ्यास
कवर्धा, 21 जून 2020 कबीरधाम कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न अलग-अलग मुद्राओं में योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिकों को अपने स्वास्थ्य जीवन, तन और मन के लिए नियमित रूप से योगा करना चाहिए। योगाभ्यास से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।उन्होंने आज सुबह योगाभ्यास करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम विद्या है। इसकी साधना वस्तुतः शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन के लिए योग का महत्व आज पूरा विश्व समझ रहा है।




