रायगढ जिला

विवाद में मारपीट:ड्यूटी से घर लौट रही महिला आरक्षक को दो युवकों ने बेल्ट, मुक्कों से पीटा

  • ढिमरापुर के नजदीक फोन पर बात करने के दौरान युवकों ने की मारपीट

थाने से ड्यूटी के बाद घर लौट रही चक्रधरनगर थाने की महिला कांस्टेबल से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने महिला कांस्टेबल को बेल्ट, मुक्कों से पीटा है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक रीना बुलबुल (32) निवासी पुलिस लाइन उर्दना चक्रधरनगर थाने में कांस्टेबल है। मंगलवार को थाने में गणना के बाद 7 बजे वह अपने उर्दना पुलिस लाइन जा रही थी। रात 8 बजे ईशानगर के पास फोन आने पर कांस्टेबल ने गाड़ी रोकी और बात करने लगी। इसी दौरान 2 युवक स्कूटर क्रमांक सीजी-13 1158 में आए और महिला के सिर पर थप्पड़ मारा। महिला को बेल्ट से पीटा। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अफसरों को धमकाया भी। मौके पर राहुल पटनायक और नरेश चौहान नाम के व्यक्तियों ने बीच-बचाव किया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Related Articles

Back to top button