धमधा पुलिस ने 34 साल पुराने प्रकरण में जारी स्थाई और गिरफ्तार वारंटी को पुलिस ने दबोचा…

धमधा, 15 जून 2021| प्रशांत ठाकुर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के दिशा निर्देशन एवं अंनत साहू अति. पुलिस अधीक्षक दुर्ग (ग्रामीण) व अभिषेक झा उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग (मुख्यालय) के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में 14 जून को थाना धमधा के 34 साल पुराने प्रकरण अपराध क्रमांक 60/1987 धारा 379 भादवि में न्यायालय द्वारा 20 जनवरी 2013 से जारी स्थानीय गिरफ्तारी वारंट के वारंटी दुलास उर्फ सुभाष पिता मुनीम लोहार उम्र 20 वर्ष भीमपुरी थाना छुई खदान जिला राजनांदगांव तथा अन्य प्रकरण (2) अपराध क्रमांक 213/2005 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के प्रकरण में न्यायालय द्वारा 4 मई 2014 को जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट के वारंटी जितेंद्र कुमार पिता धनसिंह सतनामी उम्र 23 साल ग्राम देवरी थाना धमधा जिला दुर्ग(3) अपराध क्रमांक 140/9 धारा 457,380, 34 में न्यायालय द्वारा 6 सितंबर 2018 को जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट के वारंटी अपचारी बालक अश्वनी कुमार पिता हुकुम ठाकुर उम्र 17 वर्ष कांडरा पारा धमधा थाना धमधा जिला दुर्ग को थाना धमधा के सउनि संतुराम ठाकुर आर.किशोर वर्मा क्रमांक 506,आर.कोमल सिंह राजपूत क्रमांक 810 व आर. हिरेश साहू क्रमांक 275 के द्वारा अथक परिश्रम व प्रयास कर इन्हें गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया है|ये सभी आरोपीगण कई सालों से फरार थे|इन वारंटीयों को संबंधित न्यायालयों में 14 जून को पेश किया गया



