विभिन्न गौठानों में शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कवर्धा,19 जून 2020
कबीरधाम जिले के प्रथम चरण पर 74 गौठानों को निर्माण किया जा चुका है। सभी गौठानों में ग्रामीणों कि सहभागीता से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले के बिरकोना, बचेड़ी, मिनमिनिया मैदान और दुल्लापुर गौठान में कृषि विभाग द्वारा धान बीज का वितरण किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा पौधा वितरण किया गया एवं बाड़ी में सब्जी-भाजी लगाये जाने के संबंध में योजनाओं की जानकारी दी गई। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं को टिकाकरण करते हुए मौसमी बिमारी और उसके उपचार के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा धान बीज और कृषि उपकरण का वितरण किया गया। गौठान से आजीविका कमा रही महिला स्व.सहायता समूह द्वारा बनाये गए सामग्रियों का प्रदर्शन भी किया गया जिसमें वर्मी खाद, अगरबत्ती, पेन, मसाले सहित अन्य सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। मतस्य पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं जाल का वितरण कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।
कलेक्टर एवं जिला पंचायत सी.ई.ओ. ने विभिन्न कार्यक्रमों में सिरकत कर ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया
कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम विजय दयाराम के. ने जिले के ग्राम पंचायतो मे पहुंचकर रोका-छेका के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया। ग्राम बिरकोना के कार्यक्रम में कलेक्टर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुराजी गांव योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बहुत से कार्य हो रहे है। नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के द्वारा गांव के संसाधनो का विकास कर गौठान में उपलब्ध साधन से आजीविका संर्वधन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने ग्रामीणों से कहा की छत्तीसगढ़ में रोका-छेका की पुरानी परम्परा रहीं हैं जिससे फसलों को चरने से बचाया जा सकें। महिला समूह के कार्यो की सराहना करते हुए गौठान से मिलने वाले रोजगार के अवसर के कारण ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर हो रहीं है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा शासन के बहुत से विभाग गौठान में अपनी सेवाएं लगातार दे रहे है जिसमें प्रमुख रूप से पशुओं को चिकित्सा सहायता, चारा, छाया, पानी के साथ गौठान के संरक्षित स्थलों में सब्जियॉं उत्पादित कर ग्रामीण लाभ प्राप्त कर रहा है। गौठान की उपयोगिता एवं ग्राम गौठान समिति के महत्व की बात भी बताया गया। अपने भ्रमण के दौरान ग्राम बिरकोना के साथ स.लोहारा के साथ गांव बचेड़ी, बोड़ला का मिनमिनीया मैदान में परंपरागत से आयोजित होने वाले पूजा में शामिल हुए। पंडरिया का दुल्लापुर गौठान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए विभाग के द्वारा लगाय गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने सभी स्थानों में वृक्षारोपण कर लोगो को पौधा भेट करते हुए वृक्षारोपण करने प्रेरित किया





