छत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिला

चप्पल को लेकर हुआ विवाद,देवर और ननद ने की भाभी की पिटाई

बिलासपुर|कुदुदंड में पूजा में गई महिला की चप्पल बदलने से इससे सम्बंधित  पूछताछ करने पर उनके साथ उनके परिजन के द्वारा मारपीट की गई। जिस से आहात महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।

कुदुदंड मिट्टी टीला के पास रहने वाली पूनम सिंह सोमवार की दोपहर पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के घर पूजा में शामिल होने गई थीं। इस दौरान उनकी चप्पल किसी से बदल गई। जब मंगलवार की सुबह वे अपने चप्पल के संबंध में पूछने के लिए रिश्तेदारों के घर गईं तब वहां पूछताछ के दौरान महिला के देवर और ननद ने उनकी पिटाई कर दी। मारपीट से आहत महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।

Related Articles

Back to top button