अपना जिलाकबीरधाम विशेषजुर्मब्रेकिंग न्यूजशिक्षा एवं नौकरीस्थानीय समाचार

33 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

ठगी के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

कबीरधाम जिला का मामला

कवर्धा ,19 जून 2020 कबीरधाम
पुलिस अधीक्षक के. एल.धुव के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्याल बी.आर.मंडावी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाना कवर्धा के अपराध कमांक 232/2020 धारा 420 भादवि अपराध कमाक 236/2020 धारा 420,34 भादवि एवं अपराध कमांक 240/2020 धारा 420 भादवि के आरोपी मोहन साहू पिता विष्णु साहू उम्र 29 साल साकिन धनौरा थाना पिपरिया जिला कबीरधाम छ0 ग0 के द्वारा प्रार्थीगणों से पुसिल भर्ती तथा कलेक्ट्रेट में लिपिक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम से कुल तैतीस लाख रूपये धोखाधड़ी किया गया था जिसके पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम गठित किया गया था जिस पर से आरोपी के सकुनत ग्राम धनौरा जाकर घेराबंदी कर घर से पकड़ा गया आरोपी को पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया है ।

क्या क्या खरीदी किया

जिसमें रकम से खरीदा गया स्वीप्ट कार कमांक सीजी 09 जेजी 5070 किमती आठ लाख रूपये तथा मोटर सायकल कमाक सीजी 09 जेडी 2501 किमती साठ हजार रूपये को जप्त किया गया है । जिसे आज दिनांक18.06.2020 को गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया है । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मुकेश सोम , उनि – संतोष ठाकुर सउनि कौशल साहू , सउनि संजय मेरावी , प्रआर 280 धन्ना सिंह , प्र.आर 297 चुम्मन साह , म.प्र.आर. 53 डेमन टेकाम , आरक्षक 381 समशेर अली , आरक्षक 236 सुमन्त पडवार , नगर सैनिक 80 अनिल पाण्डये थाना कवर्धा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button