कबीरधाम विशेषजुर्मट्रेंडिंग न्यूज़मुंगेली जिला

छत्तीसगढ़: CMO के मकान से 15 लाख रुपये की चोरी… जांच में जुटी पुलिस…

30 May, 2021

छत्तीसगढ़ के अनलॉक होते ही शहर में चोरी, बदमाशी समेत क्राइम का ग्राफ अपना असर दिखाने लगा है. हाल ही में तख़तपुर नगर पालिका में पदस्थ CMO शीतल चंद्रवंशी के घर में शातिर चोरों ने हाथ साफ कर दिया.

CMO के मकान से 15 लाख रुपये चोरी

दरअसल, तख़तपुर नगर पालिका में पदस्थ सीएमओ शीतल चंद्रवंशी के सकरी स्थित रामा लाइफसिटी के मकान में चोरी हुई है. बीते 14 तारीख से मकान सूना पड़ा हुआ था. शातिर चोरों ने मौके का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक चोर मकान से 15 लाख नकद लेकर फरार हुए हैं.

 

Cmo सीतल चंद्रवंशी ने बताया- मै और मेरे पति दोनों तखतपुर नगर पालिका स्तिथ घर मे रखते है औऱ मेरे पति प्रापर्टी डीलर, एवं अन्य बिजनेसमैन भी हैं उसी का पैसा मेरे पास घर में रखा हुआ था 15 दिन पहले मैं अपने घर 

कवर्धा चले गई थी एक दिन के लिए वहाँ अचानक मेरी तबियत बिगड़ गई और चेक करने से बता चला कोरोना पजेटिव निकली जिसके कारण 15 दिन वही रही और उसी बीच मेरे पति दुर्ग घर चले गए थे । जब मै ठीक हुई और फिर वह से वापस लौटी तो पता चला कि घर के साइड का दरवाजा का ताला तोड़कर कोई चोर मेरे घर से 15 लाख रुपए चोरी कर दी तब मैं और मेरे पति चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस चोर गिरोह की तलाश कर रही हैं

Related Articles

Back to top button