कारोबारजुर्मदेश-विदेशप्रदेशमनोरंजनसियासतस्थानीय समाचारस्पेशल स्टोरीस्वास्थ्य

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामला – करण जौहर सहित 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज….बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्ज कराया केस

किन किन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया देखिये

मुम्बाई, 17 जून 2020 बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ये केस बिहार के मुजफ्फरपुर में वकील सुधीर कुमार ओझा ने दर्ज कराया है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, उनमें फिल्मकार करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान और एकता कपूर का नाम शामिल है। इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पिता ने पुलिस को दिया बड़ा बयान

‘सात फिल्मों से हटाया गया’
वकील सुधीर कुमार ओझा का कहना है, ‘शिकायत में मैंने ये आरोप लगाया है कि सुशांत सिंह राजपूत को सात फिल्मों से हटा दिया गया था और उनकी कुछ फिल्में रिलीज भी नहीं की गईं।
जिससे ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसने उन्हें ये कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया।’ बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने जिस तरह से मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी, उसके बाद पूरा देश उनके इस कदम से स्तब्ध है और किसी को भी सुशांत की मौत पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।

पिता और बहनों ने दिया बयान

सुशांत के पिता केके सिंह और दो बहनों ने पुलिस में अपना बयान दर्ज करवाया है। उनके पिता ने पुलिस को बताया कि मेरा बेटा अक्सर दुखी महसूस करता था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह डिप्रेशन में है। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि परिवार ने हमें इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें इस बात का पता नहीं था कि आखिर सुशांत क्यों डिप्रेशन में थे, यही नहीं परिवार ने इस बात से भी इनकार किया है कि उन्हें इस घटना के पीछे किसी के उपर शक है। पुलिस ने सुशांत के क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पितानी से भी इस मामले में पूछताछ की है।
कई महीनों से डिप्रेशन में थे सुशांत
इससे पहले महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर कहा था कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कहती है कि सुशांत ने फांसी लगाकर जान दी है, लेकिन इस तरह की मीडिया रिपोर्ट हैं कि वो प्रोफेशनल दुश्मनी की वजह से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। गृहमंत्री के इस ट्वीट के बाद पुलिस का कहना है कि वह सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी से एक बार फिर से बात कर सकती है ताकि इस बात की जानकारी हासिल कर सकें कि क्या सुशांत इंडस्ट्री में प्रोफेशनल दुश्मनी की वजह से डिप्रेशन के शिकार थे। ऐसा कहा जा रहा है कि सुशांत बीते करीब 6 महीनों से डिप्रेशन में थे, लेकिन उनके डिप्रेशन में रहने की वजह क्या थी, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। सुशांत के पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला था।
सोशल मीडिया पर इन लोगों का हो रहा विरोध

Related Articles

Back to top button