छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला
71 सीट जीत पाना अपने आप में एक बड़ी चुनौती, 2023 में इसी लक्ष्य के साथ चलेंगे हम – सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कभी किसी दल का 71वां विधायक नहीं हुआ है. दल-बदल के बाद भी नहीं हुआ. 71 सीट जीत पाना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है. 2023 में भी इसी लक्ष्य के साथ चलेंगे. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिशन 2023 को लेकर मीडिया से चर्चा में कही.
वहीं बीजेपी नेताओं के दिल्ली दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि डी पुरंदेश्वरी प्रदेश नेतृत्व पर लगातार असंतोष व्यक्त करती रही है. अलग-अलग बयानों में परिलक्षित भी हुआ है कि यहां के प्रदेश नेतृत्व से उनका विश्वास नहीं है. बीजेपी के नेता आमजनता का पार्टी के आलाकमान का विश्वास खो चुके हैं.
किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात के सवाल पर सीएम ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ के मेहमान है, यदि व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहते हैं तो मैं स्वागत करूंगा, लेकिन किसान संगठन की बात है तो हमारे मंत्री उनसे बात कर चुके हैं.



