विविध
कवर्धा : पुलिस कप्तान के द्वारा बाल आरक्षको का लिया गया बैठक

कवर्धा | कार्यालय में बाल आरक्षकों एवं उनके परिजनों की बैठक ली गई। कबीरधाम पुलिस विभाग में कार्य करते हुए स्वास्थ्य गत समस्या एवं दुर्घटनाओं से मृत्यु हो जाने के पश्चात उन अधिकारी कर्मचारियों के पुत्र/ पुत्रियों को अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से पुलिस विभाग में बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई थी।
जिन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ससम्मान आमंत्रित कर उन्हें व्यक्तिगत या विभागीय किसी प्रकार की समस्या हो तो जानकारी देने कहा गया साथ ही परिजनों को शिक्षा के प्रति उक्त बाल आरक्षक बालक/बालिकाओं पर विशेष ध्यान देने कहा गया। उपस्थित बाल आरक्षको को पुलिस विभाग के कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।



