पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में झलमला पुलिस की कार्यवाही से चोरी करने वाले आरोपी को भेजे गए जेल।

कवर्धा । कवर्धा जिला अंतर्गत बोड़ला विकास खंड थाना झलमला में हो रही चोरी,जुवा ,सट्टा, को अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद के निर्देशन में वर्तमान थाना प्रभारी बीरबल साहू ने आपराधिक मामले पर संज्ञान लेते हुए । अपराध क्रमांक 03/22 धारा-379 भादवि के प्रकरण में के प्रार्थीया श्रीमति भाग्यवती मेरावी जो आदिवाशी कन्या आश्रम की अधीक्षक हैं जिन्होंने मार्च 03/03/22 को थाना झलमला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 26/02/22 की दरम्यानी रात्रि को छात्रावास में पीने के लिए उपयोग हेतु सार्वजनिक कुआ में 1.5 Hp का सबमर्सीबल पम्प को किसी अज्ञात ब्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया ।तब थाना प्रभारी ने अपनी टीम भेजी फिर जांच के दौरान गाँव मे पूछताछ किया गया, लगातार विशेष तौर तरीके से पता चला 20 मार्च को साप्ताहिक बाजार झलमला में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम झलमला के एक ब्यक्ति सबमर्सीबल पम्प बेचने के लिए ग्राहक खोज रहा है कि मुखबिर सूचना को गंभीरता से लेते हुए संदेही से पूछताछ करने पर ग्राम झलमला निवासी ने अपनी जुर्म कबूल किया 1.चमरू सिंह ध्रुवे पिता सुद्ध सिंह ध्रुवे उम्र 29 साल 2. रामु उर्फ दिनेश तिलगाम पिता गेंद सिंह तिलगाम उम्र 22 साल दोनो साकिन झलमला थाना झलमला जिला कबीरधाम जो जुर्म स्वीकार किया । आरोपी चमरू सिंह ध्रुवे के घर के पठउहा (पटाव) से 1.5HP सबमर्सीबल पम्प को बरामद कर दोनो आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही में सहायक उप0 निरीक्षक बीरबल साहू , के साथ प्र0आर0- 317,13,872,322,आर0 658,801,499 की कार्य सराहनीय कार्य रहा ।



