अपना जिला
वादा भूल ना जाना भूपेश बघेल : सचिव संघ,7 और 9 मार्च को विधानसभा का घेराव

कवर्धा, पंचायत सचिवों के एक सुत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीयकरण को लेकर जिला स्तरीय एवं प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय रैली किया जाना है 1. जिला स्तरीय:- दिनांक 07 मार्च 2022 को छ.ग. के सभी जिला मुख्यालय में जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में वादा निभाओ रैली निकालकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंह देव के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौपा जायेगा एवं मुख्य सचिव एवं अपर मुख्य सचिव व सचिव पंचायत विभाग के नाम मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को ज्ञापन जिले के समस्त पंचायत सचिवों के माध्यम स ज्ञापन सौपा जायेगा ।
- प्रदेश स्तरीय दिनांक 9 मार्च को प्रदेश मुख्यालय रायपुर मे प्रांताध्यक्ष के नेतृत्व में वादा निभाओ रैली के माध्यम से विधानसभा घेराव करने मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री के नाम ज्ञापन दिया जायेगा | जिसमे प्रदेश कि समस्त 10568 पंचायत सचिव उपस्थित रहेंगे।



