जरा हटकेदेश-विदेशप्रदेशब्रेकिंग न्यूजमनोरंजनस्पेशल स्टोरीस्वास्थ्य
फ़िल्मी हीरो सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह का हुआ खुलासा….

CG09NEWS.
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट कूपर अस्पताल ने जारी कर दी। रिपोर्ट में बताया गया है कि दम घुटने की वजह से उनकी मौत हुई है। उनका दम फांसी पर लटकने की वजह से घुटा है। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को रिपोर्ट सौंप दी है। हालांकि सुशांत सिंह के विसरा सैंपल को केमिकल एनालिसिस के लिए रखा गया है और जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजा जाएगा। तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। उधर, परिवार का कहना है कि सुशांत आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। हालांकि अभी विसरा जांच की रिपोर्ट आनी है,जिसमें उनकी हत्या हुई थी या उन्होंने आत्महत्या की थी, फाइनली पता चल सकेगा। ऐसी बातें भी सामने आ रही हैं कि साजिशन उनकी हत्या की गई है, जिसकी जांच कराने की भी मांग की जा रही है। सुशांत ने सुसाइड से पहले अनार का जूस पिया था। सूत्रों के मुताबिक, सुशांत के घर में हादसे के वक्त उनके अलावा 4 लोग और मौजूद थे,जिसमें उनके दो बावर्ची, एक हाउस कीपिंग शामिल हैं। सुशांत ने आधी रात अपने एक दोस्त को फोन लगाया था लेकिन इस दोस्त से उनकी बात हो ना सकी। बता दें कि सुशांत के मैनेजर को सुशांत का उनके फोन का पासवर्ड पता था। फोन खुलने पर आखिरी कॉल रात 3 बजे का है। सुशांत ने अपने दोस्त महेश शेट्टी को कॉल किया था, लेकिन वह कॉल नहीं उठा पाए थे। इसके बाद जब महेश ने 12 बजे दोपहर को कॉल किया पर सुशांत ने फोन नहीं उठाया और तब तक सुशांत की मौत हो चुकी थी



