छत्तीसगढ़ विशेषबालोद जिला

अपहरण कर चार साल के मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य की, 13 साल के बालक को भेजा गया सुधार गृह दुर्ग

01 नवम्बर 2021| अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 वर्षीय मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। इस मामले में रविवार को अर्जुन्दा पुलिस ने 13 साल के अपचारी बालक को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह दुर्ग भेजा। पुलिस के अनुसार जिले में ऐसा पहला मामला है, जब कम उम्र के बच्चे के साथ ऐसा कृत्य किया गया। अधिकतम जो भी केस आते हैं, उसमें बालिका का जिक्र होता है लेकिन इस मामले में बालक के साथ ही अप्राकृतिक कृत्य किया गया है। जिसकी पुष्टि राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में होने के बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाई।

टीआई कुमार गौरव साहू ने बताया कि अपचारी बालक ने मासूम का अपहरण कर अप्राकृतिक कृत्य किया है। उनके खिलाफ धारा 363, 377 भादवि, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। घर से खेलने के बहाने ले गया था और तालाब पार में गलत काम किया। यह अप्राकृतिक कृत्य के दायरे में आता है इसलिए धारा 377 के तहत भी अपराध दर्ज किया गया है।

घटना 29 अक्टूबर की है, जब मासूम के परिजन मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान खेलने के बहाने अपचारी बालक ले गया। मासूम जब रोते-रोते जा रहा था, तब उनकी मां ने पूछा तब उसने घटना के बारे में बताया। खून बहते देख उनकी मां तत्काल राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने ले गई। रविवार को अपचारी बालक को बाल न्यायालय में पेश किया गया। जिसके बाद बाल सुधार गृह दुर्ग भेजा गया।

 

Related Articles

Back to top button