ढाबा संचालकों के मालिक, अपना ढ़ाबा , पंजाबी ढ़ाबा , रानीसागर ढ़ाबा के खिलाफ कार्यावाही देखिये

CG09NEWS
कवर्धा, 10 जून 2020 पुलिस अधीक्षक के० एल० ध्रुव के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक अजाक / काईम बी.आर.मंडावी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 9 जून को नेशनल हाईवे मे अपना ढाबा का संचालक भुवनेश्वर तिवारी पिता सुखचैन प्रसाद तिवारी उम्र 37 साल सा.करपात्री पारा वार्ड क 19 कवर्धा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम एवं पंजाबी ढाबा के संचालक मोनू सिंह ठाकुर पिता राजकुमार सिह ठाकुर उम्र 24 साल साकिन कबीरपारा वार्ड नं 15 एवं रानी सागर ढाबा के संचालक टीटू बाधवा पिता मोतासिंह बाधवा उम्र 42 साल साकिन रानीसागर कवर्धा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम को अपने अपने ढाबों में शासन के आदेश का अवहेलना करते हुए लोगो को खाना खिला रहे थे जिससे वर्ममान में चल रहे कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की पूर्ण संभावना होने के कारण तीनो संचालको के खिलाफ पृथक पृथक से क्रमशः अपराध कमांक 247/2020 एवं 248/2020 व 249/2020 धारा 188,269,270 भादवि कायम कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया इस कार्यवाही में कोतवाली थाना टीम का बेहतर योगदान रहा।



