कबीरधाम विशेष

चेम्बर ऑफ कॉमर्स का महासदस्यता अभियान प्रारम्भ,सदस्यता के लिए चेंम्बर मित्र का नम्बर जारी किया गया

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज जिला इकाई कवर्धा में सदस्यता अभियान 24 सितम्बर से प्रारम्भ कर दिया गया है
चेम्बर के जिलाध्यक्ष आकाश आहूजा ने बताया कि चेम्बर राज्य का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन है। कवर्धा जिले के सदस्यता अभियान में पूरे जिले भर के व्यापारी अपनी सदस्यता ले सकते है , इस अभियान के पश्चात जिला समिति के अतिरिक्त सभी विकासखंडों में चेंम्बर की इकाई का गठन किया जाएगा
सदस्यता लेने के लिए कवर्धा में चेंम्बर मित्र के नाम से सम्पर्क नम्बर जारी किया गया है 75092-39020 जिसमें सम्पर्क करके अधिक जानकारी ली जा सकती है।
इसके आलावा सदस्यता फार्म हेतु कवर्धा में द्वारिका गुप्ता, सोनू चांवला, धनंजय गुप्ता को अधिकृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button