अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषरायगढ जिलारायपुर जिला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के JSW मोनेट इस्पात एंड एनर्जी लिमिटेड प्लांट में एक बड़ा हादसा मेंटनेस कर रहे कर्मचारी पर गरम डस्ट और खोलता पानी गिरा चेंबर फटने से 5 कर्मचारी बुरी तरह से झुलसे,दो की हालत गंभीर…अस्पताल में इलाज जारी

21 जून 2021| रायगढ़ के मोनेट प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया हादसे में 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया दो कर्मचारी की हालत गंभीर है जिन्हें एयर एंबुलेंस से रायपुर रेफर किया गया है घायल कर्मचारियों में जीवनंदन देशमुख,मधुकर रावटे,मनीष गुप्ता, शिव साहू और शंकर कटकवारा शामिल है| हादसा आज दोपहर करीब डेढ़ बजे रायगढ़ के भूपदेवपुर स्थित जेएसडबल्यू मोनेट प्लांट में हुआ है|

हादसे के तुरंत बाद एसपी संतोष कुमार सिंह तुरंत अस्पताल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली|एसपी संतोष कुमार सिंह ने एनपीजी को बताया कि प्लांट में चेंबर के जमा को खोलने के लिए मेंटेनेंस का काम चल रहा था चेंबर में पानी का प्रेशर लगातार आ रहा था तभी अचानक गरम डस्ट और पानी का प्रेशर चेंबर से निकल गया जिसकी वजह से जिसमें वह काम कर रहे|पांच कर्मचारी झुलस गए जिन्हें प्रबंधक द्वारा जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं|

Related Articles

Back to top button