कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

कवर्धा : आमजनों को जागरूक करने के लिए वर्तमान परिवेश में हो रही सायबर अपराध से बचाव के लिए बनाया 50,000 लोगों का व्हाटसएप्प ब्रॉडकास्ट गु्रप

कवर्धा| पुलिस अपराधों की रोकथाम में सतत् प्रयत्नशील है। अपराध के प्रति आमजनों को जागरूक करने के वर्तमान परिवेश में सायबर अपराध के बढ़ते मामले, महिलाओ से संबंधित अपराध, बाल अपराध, यातायात नियमों का उल्लघंन जैसे अपराध को रोकने के लिए जन-जागरूकता ही कारगर होने से प्रति व्यक्ति के पास जागरूकता संदेश पहूंचाने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस सायबर सेल के माध्यम से कबीरधाम जिला के निवासियों के व्हाटसएप्प मोबाईल नंबर एकत्र कर उनकी ब्रॉडकास्ट ग्रुप बनाया गया है।

उक्त गु्रप के माध्यम से प्रतिदिन प्रत्येक व्यक्तियों को जागरूकता संदेश तथा कबीरधाम पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफार्म में बने फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम, ट्वीटर से भी जागरूकता संदेश प्रसारित किया जायेगा। जिससे वर्तमान परिवेश में हो रही घटनाओं के संबंध में प्रत्येक नागरिक को जागरूक रहकर सतर्क रहने में सहायता प्राप्त होगी और वे अपराध का शिकार होने से बच पायेगें।

इसी उद्देश्य को जारी करने के लिए कलेक्टर सभागृह में वर्चुअल बैठक के माध्यम से बद्रीनारायण मीणा, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग के मुख्य अतिथि एवं रामगोपाल गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव क्षेत्र के विशिष्ट अतिथि एवं जन्मेजय मोहबे कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कबीरधाम के अध्यक्षता में डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के संचालन में ‘‘पुलिस मितान’’ कार्यक्रम का शुंभारभ् जिला कबीरधाम के समस्त विभागों के प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के उपस्थिति में किया गया।

कबीरधाम पुलिस के इस पहल के शुभांरभ में बद्रीनारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग, रेंज दुर्ग द्वारा कबीरधाम पुलिस की इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए आमजनों को कबीरधाम पुलिस की इस पहल से अधिक से अधिक जुड़कर लाभ प्राप्त करने एवं अपनी समस्याओं को व्हाटसएप्प के माध्यम से अवगत कराये जाने संबोधित किया गया तथा इसी कड़ी में रामगोपाल गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव क्षेत्र द्वारा भी कबीरधाम पुलिस की सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्येक आमजनों को जागरूक करने के इस प्रयास की सराहना कर कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित

पुलिस मितान अभियान में कबीरधाम वासियों का स्वागत करते हुए उद्बोधित किया कि कबीरधाम पुलिस आपको अपने परिवार का हिस्सा मानते हुए प्रत्येक व्यक्तियों को अपराध से बचाव के लिए जागरूक होना नितांत आवश्यक है, इसलिए कबीरधाम पुलिस की इस पहल से जुड़कर प्रसारित जागरूक संदेश को अपने दैनिक जीवन में उपयोग करने एवं उक्त संदेश को अपने परिवारजनों एवं मित्रों तक अधिक से अधिक प्रसारित किये जाने आग्रह किया गया है।
जन्मेजय महोबे कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कबीरधाम ने कबीरधाम पुलिस की इस पहल की विशेष सराहना करते हुए कबीरधाम जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस अभियान का व्यापक प्रचार कर अधिक से अधिक लोगों इस अभियान तक पहूंचाये जाकर कबीरधाम जिले के प्रत्येक नागरिको को जागरूक करने के लिए आग्रह किया तथा कबीरधाम पुलिस की पुलिस मितान अभियान में हरसंभव सहायता प्रदान करने आश्वासन दिया गया।

‘पुलिस मितान’’ अभियान के शुभांरभ करने की मंशा को जाहिर करते हुए डॉ. लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा शुभांरभ कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक अधिकारियों को अभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के संबंध में बताया कि दिन-प्रतिदिन किसी ना किसी घटना के संबंध में आवेदकगण अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस के पास आते है एवं आवेदकों द्वारा बताया जाता है,

कि किसी अज्ञात मोबाईल धारक व्यक्ति द्वारा अपने आपको या तो बैंक का कर्मचारी, आर्मी का कर्मचारी, विडियो कॉल या किसी ना किसी माध्यम से ठगी का शिकार होकर अपनी जमा पूंजी खो बैठते हैं। जिस संबंध में कबीरधाम क्षेत्र वासियों में वर्तमान परिवेश में हो रही अपराधो के संबंध में जागरूकता की कमी हाने से एक ऐसी पहल की शुरूआत करने की आवश्यकता थी। जिससे प्रत्येक नागरिको के पास वर्तमान दिनों में हो रही घटना के संबंध में जानकारी पहूंच पाये जिससे वे जागरूक होकर सतर्क रहे। 

 जिले के क्षेत्रवासियों के अधिक से अधिक मोबाईल नंबर एकत्र कर उनकी व्हाटसएप्प ब्राडकास्ट गु्रप बनाया जाकर सभी तक संदेश प्रसारित किये जाने निर्देशित किया गया। वर्तमान में प्रतिदिन कुल 50,000 लोगों को कबीरधाम पुलिस, सायबर सेल के माध्यम से अपराधों से बचने के लिए जागरूकता संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से भेजे जा रहे हैं तथा कबीरधाम पुलिस की सोशल मीडिया प्लेटफार्म में बने फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम, ट्वीटर के माध्यम से भी जागरूकता संदेश पोस्ट प्रसारित किया जा रहा है।

इस बात को हम सभी को समझना होगा सर्तकता हटी दुर्घटना घटी। हमारी सतर्कता ही हमें उन अपराधों से बचाएंगी जो अनदेखे सायबर दुनिया में जाल की तरह फैली हुई है। कबीरधाम पुलिस मितान से जुड़े इस कड़ी को न तोड़े स्वंय सतर्क रहें और अपनों को भी सतर्क करें

Related Articles

Back to top button