अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मप्रदेशब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

पुलिसकर्मियों ने जनता से किया दुर्व्यवहार तो निलंबन के साथ होगी एफआईआर,डीजीपी ने दिया आदेश

आम जनताओं से दुर्व्यवहार पर तत्काल निलबंन : डीजीपी अवस्थी

CG09NEWS रायपुर। प्रदेश में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आमजनता के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर मामले सामने आने के बाद डीजीपी ने नाराजगी जताई है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी रेंज के आईजी और पुलिस अधीक्षकों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में यदि किसी पुलिस अधिकारी ने किसी भी आमजन से दुर्व्यवहार किया तो उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा। डीजीपी ने अधिकारियों को अपने अधीनस्थों पर कठोर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि इसके पूर्व भी कई बार निर्देशित किया गया है कि आम नागरिकों के साथ पुलिस का व्यवहार सम्मानपूर्ण और सहानुभूतिपूर्ण होना चाहिए। हाल ही में कुछ घटनाएं प्रकाश में आई हैं,जिसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा आम जनता के साथ दुर्व्यवहार और जबरन मारपीट की गई है। ऐसे मामलों के कारण विभाग में लम्बे समय से मेहनत कर रहे ईमानदार और अनुशासित पुलिसकर्मियों की सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। और पुलिस की नकारात्मक छवि जनमानस के सामने आती है। उन्होंने निर्देश दिया कि हाल में घटित इस प्रकार के प्रकरणों पर विभागीय जांच कर कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Back to top button