छत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिला

भू माफिया नरेंद्र मोटवानी के खिलाफ एक और केस:मां-बेटे के अपहरण और पिटाई की

बिलासपुर में जमीन विवाद के चलते मां-बेटे का अपहरण बेरहमी से पिटाई करने वाले चर्चित जमीन कारोबारी नरेंद्र मोटवानी, बैंक मैनेजर व दो अन्य के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज किया है। इस बार उसने बैंक मैनेजर से मिलीभगत कर रेलवे ठेकेदार के नाम से फर्जी तरीके से बैंक लोन ले लिया है। दरअसल, ठेकेदार ने जमीन खरीदने के लिए सौदा तय किया था। लेकिन, जमीन विवादित होने पर उसने सौदा कैंसिल कर दिया। फिर भी उसे धोखे में रखकर उसके फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से फर्जी तरीके से 14 लाख रुपए लोन ले लिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच के बाद जमीन कारोबारी समेत चार लोगों पर आपराधिक षडयंत्र कर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

Back to top button