अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बिलासपुर प्रभारी मंत्री से हटाये गये….बिलासपुर सहित कई जिलों के प्रभारी मंत्री बदले गये… देखिये पूरी लिस्ट

रायपुर,21जून 2021।गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को बिलासपुर के प्रभारी मंत्री पद से हटा दिया गया है। अब राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बिलासपुर के प्रभारी मंत्री होंगे। बिलासपुर के अलावे कुछ और जिलों के भी प्रभारी मंत्री बदले गये हैं। बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित अन्य कुछ लोगों ने भी शिकायत की थी, जिसके बाद प्रभारी मंत्री को बदला गया है।

नयी सूची के मुताबिक टीएस सिंहदेव को बेमेतरा और कबीरधाम का प्रभारी बनाया गया है। वहीं ताम्रध्वज साहू अब महासमुंद और कोरिया, रविंद्र चौबे पूर्व की भांति रायपुर के प्रभारी बने रहेंगे। प्रेमसाय सिंह रायगढ़ और कोरबा, मोहम्मद अकबर दुर्ग, कवासी लखमा बस्तर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर का  प्रभार देखेंगे।

Related Articles

Back to top button