अपना जिलाकबीरधाम विशेषसियासतस्थानीय समाचार

जुगल पांडेय बने विधायक प्रतिनिधि:कार्यकर्ताओं में हर्ष

कवर्धा, 6 मई 2020 पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर ने नगर पंचायत पांडातराई के कांग्रेस नेता जुगल पांडेय को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। पांडेय विधायक की अनुपस्थिति में नगर पंचायत पांडातराई की साधारण सभा, बैठक व अन्य गतिविधियों में भाग लेंगे।
कांग्रेस नेता जुगल पांडेय ने विधानसभा, लोकसभा व नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए सक्रियता से काम किया था। नगरीय निकाय चुनाव में जुगल पांडेय को अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था। इस दौरान इनका नाम काफी चर्चा में आया था। कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने इन्हें नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 से पार्षद पद के लिए टिकट दिया था। लेकिन बीफार्म इनके नाम से नही आने के कारण ये कांग्रेस की टिकट से चुनाव नही लड़ सके थे।
इस दौरान कांग्रेस के तत्कालीन जिलाध्यक्ष पर बीफार्म में नाम बदलने का आरोप लगा था। जुगल पांडेय ने इसकी शिकायत पार्टी हाईकमान व केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर से की थी। इसके बाद तत्कालीन जिलाध्यक्ष को उनके पद से हटा दिया गया था। पार्टी द्वारा नगरीय निकाय चुनाव में जुगल पांडेय को चार वार्डों की जिम्मेदारी दी गई थी। इसमें से तीन वार्डों में पार्टी प्रत्याशी को शानदार जीत मिली थी। तब से ये कयास लगाए जा रहे थे कि पांडेय को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। पांडेय को विधायक ममता चंद्राकर का करीबी माना जाता है। ये साफ-सुथरी छवि वाले नेता है। इनके विधायक प्रतिनिधि बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पांडेय के विधायक प्रतिनिधि बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button